Cg Adeo Vacancy 2025 : छग विकास विस्तार अधिकारी भर्ती | शॉर्ट्स नोटिस जारी
@pwstudy.in | छत्तीसगढ़ व्यावसयिक परीक्षा मंडल ने राज्य में सहायक विकास विस्तार अधिकारी के 200 पदों पर भर्ती हेतु शॉर्ट्स नोटिस जारी किया है | यह नोटिस 16 जनवरी 2025 को जारी किया गया है | छ ग व्यापम कैलेंडर के अनुसार सहायक विकास विस्तार अधिकारी के लिए परीक्षा आयोजित दिनांक 15 जून 2025 को रखा गया है | भविष्य में इसको संधोधित किया जा सकता है |
Cg Adeo Vacancy 2025 : अधिसूचना
छत्तीसगढ़ व्यापम के माध्यम से इस साल सहायक विकास विस्तार अधिकारी के कुल 200 पदों पर भर्ती की जायेगी | इनके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया , महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन दिनांक ,परीक्षा तिथि प्रवेश पत्र जारी आदि की सम्पूर्ण जानकारी आवेदक छग व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट में जाकर देख सकते है |
Cg Adeo Vacancy 2025 : पदों का विवरण
श्रेणी एवं वर्गवार आरक्षण
क्र | पदनाम | रिक्त पदों की संख्या | कुल रिक्तियों की वर्गवार संख्या | केवल छ.ग. के स्थानीय निवासियों के लिए | छ.ग.के भूतपूर्व सैनिको के लिए | छत्तीसगढ़ के स्थनीय निवासी दिव्यंगो के लिए | |||||||||
UR | SC | ST | OBC | UR | SC | ST | OBC | UR | SC | ST | OBC | ||||
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 |
1 | सहायक विकास विस्तार अधिकारी | 193 | 81 | 23 | 62 | 27 | 24 | 6 | 18 | 8 | 8 | 2 | 6 | 2 | 14 |
बैकलॉग | 7 | – | – | 2 | – | – | – | – | – | – | – | – | – | 5-LV |
Cg Adeo Vacancy 2025 : शैक्षणिक योग्यता
छतीसगढ़ सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पदों पर वही आवेदक पात्र होंगे जिन्होंने शासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्व विद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो | आवेदक को हिंदी भाषा ( आवेदक को हिंदी भाषा लिखन और पढना आन चाहिए ) का ज्ञान होना अनिवार्य है |
Cg Adeo Vacancy 2025 : आयु सीमा
छत्तीसगढ़ व्यावसयिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु सीमा 20 वर्ष से 35 वर्ष के बीच में होना अनिवार्य है | आवेदकों की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी |छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित निवासी महिला /अनुसूचित जाति /अनुसूचित जन जाति /अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य पात्र आवेदकों को शासन के नियमा अनुसार आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी |
Cg Adeo Vacancy 2025 : चयन प्रक्रिया
सहायक विस्तार विकास अधिकारी के पदों पर चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार से होंगे –
- अंकित पदों पर चयन के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी |
- चयन के लिए आवेदकों की पात्रता / आपात्रता के संबंध में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार छत्तीसगढ़ नया रायपुर के पास सुरक्षित होगा |
- चयनित आवेदक को नियुक्ति के समय पर सभी प्रमाण पत्रों की मूलप्रति को संलग्न करना होगा |
- लिखित परीक्षा पास करने के बाद अंतिम परीक्षा परिणाम के मेरिट के हिसाब से आवेदकों को चयनित किया जायेगा |
Cg Adeo Vacancy 2025 : आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज़ फोटो |
- आवेदक के हस्ताक्षर |
- पहचान पत्र ( आधार कार्ड ,पैन कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेंस )|
- स्नातक की अंक सूचि |
- जाति प्रमाण पत्र |
- निवास प्रमाण पत्र
- आदि दस्तावेज |
Cg Adeo Vacancy 2025 : ऑनलाइन आवेदन
पंजीयन करना –
पहली बार छत्तीसगढ़ व्यापम की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थीयों को ऑनलाइन पंजीयन करना होगा जिनकी प्रक्रिया निम्न है –
- सबसे पहले आवेदक को छ ग व्यावसायिक मंडल के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | उसके बाद पंजीयन लिंक पर क्लिक करना होगा | पंजीयन लिंक –https://vyapamonline.cgstate.gov.in/Online/ है |
- पंजीयन वाले विंडो में आ जाने के बाद आवेदक को मोबाइल नंबर से OTP सत्यापित कर के अपनी व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी | जिसमे आपना नाम ,पिता का नाम ,उम्र ,लिंग ,पता आदि शमिल है |
- फोटो और साइज़ उपलोड करे |
- सबमिट बटन पर क्लिक करे | आपका पंजीयन हो गया |
आवेदन करना –
- पंजीयन का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद लॉग इन में जाकर मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करे | इसके बाद अंकित ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करे |
- दिशा निर्देश को एक बार ठीक से अवलोकन करे |
- आवेदक इसके बाद सावधानी पूर्वक अपनी जानकारी भरे | इसके बाद परीक्षा शुल्क ऑनलाइन भुगतान करे | ( यदि कोई परीक्षा शुल्क है तो )
- आवेदन पत्र भरते समय सावधानी से भरे | फिर एक बार प्रीव्यू से जाँच ले |
- इसके बाद फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करे | और आवेदन की प्रति हार्ड कॉपी अपने पास रखे |