CISF Driver New Vacancy 2025 : CISF नई भर्ती 2025 सम्पूर्ण जानकारी |
@Pw sTUDY >केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानि CISF के द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक CISF चालक और आरक्षक के 1124 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गयी है | योग्य आवेदक 3 फरवरी 2025 से 4 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है | अधिक जानकारी के लिए आवेदक ऑफिसियल वेबसाइट https://cisfrectt.cisf.gov.in/ में जाकर जारी अधिसूचना का अवलोकन कर सकते है |
CISF Driver New Vacancy 2025 : अधिसूचना
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के माध्यम से इस वर्ष कुल 1124 पदों पर लेवल – 3 की भर्ती की जाएगी | आवेदक को तीन चरणों से होकर गुजरना होगा | कंप्यूटर आधारित परीक्षा – फिजिकल परीक्षा – मेडिकल परीक्षा | ऑनलाइन आवेदक करने की प्आरक्वेरिया शुरू हो चुकी है आवेदक को ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा | इसमें सिर्फ पुरुष वर्ग के आवेदक शामिल होंगे | यह भर्ती प्रक्रिया सम्पूर्ण भारत के लिए है | ऑनलाइन आवेदन से लेकर प्रवेश पत्र तथा भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी हेतु आवेदक अधिसूचना का अवलोकन कर सकते है |
CISF Driver New Vacancy 2025 :पदों का विवरण
पद का नाम | श्रेणी /वर्ग | ||||||
UR | SC | ST | OBC | EWS | TOTAL | ESM | |
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | |
सीधी भर्ती – आरक्षक/ चालाक | 344 | 126 | 63 | 228 | 84 | 845 | 85 |
आरक्षक चालक सह पम्प ऑपरेटर | 116 | 41 | 20 | 75 | 27 | 279 | 28 |
कुल | 460 | 167 | 83 | 303 | 111 | 1124 | 113 |
CISF Driver New Vacancy 2025 : आयु सीमा
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में आरक्षक और चालक पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होना चाहिए | आवेदक की आयु की गणना 4 मार्च 20’25 से की जाएगी |आयु सीमा में छुट की बात करे तो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति को 5 वर्ष की आयु में छुट प्रदान है वही अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 3 वर्ष की छुट आयु सीमा में प्रदान है |
CISF Driver New Vacancy 2025 :शैक्षणिक योग्यता
आवेदक शासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विद्यालय से 10 की कक्षा में उत्तीर्ण हो | इनके आलावा आवेदक के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है | आवेदक के पास निम्न प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए –
- यातायात वाहन
- हलके मोटर वाहन
- गियर के साथ मोटर सायकल |
आवेदक को फिजिकल के तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा में भी अंक प्राप्त होगा | जो की निम्न है –
क्रमांक | परीक्षा का नाम | कुल अंक | न्यूनतम अंक |
1 | हलके वाहनों लिए डाइविंग परीक्षा | 50 | 25 |
2 | भारी वाहनो के लिए ड्राइविंग परीक्षा | 50 | 25 |
3 | मोटर प्रणाली की सामान्य जानकरी | 30 | 15 |
CISF Driver New Vacancy 2025 : आवेदन शुल्क
अनारक्षित ,अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्लूएस वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में मात्र – 100 रु /- भुगतान करना होगा | वही अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जन जाति औरई एस एम् वर्ग के आवेदकों को छुट प्राप्त है | आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन भुगतान 4 मार्च 2025 से पूर्व करना होगा | इसके बाद ऑनलाइन आवेदन विंडो को बंद कर दिया जायेगा |आवेदक ऑनलाइन करने के लिए डेबिट कार्ड ,क्रेडिट कार्ड ,नेट बैंकिंग और UPI का इस्तमाल कर सकते है |
CISF Driver New Vacancy 2025 : भर्ती प्रकिया
शाररिक परीक्षा
फिजिकल के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अपने अगले चरण में शाररिक परीक्षा से होकर गुजरना होगा जिसमे दौड ,लम्बी कूद और उची कूद शामिल है | पीई टी की सम्पूर्ण जानकारी निम्न है –
- 800 मीटर दौड – 3 मिनट 15 सेकण्ड में
- लम्बी कूद – 11 फिट
- उची कूद 3 फिट 6 इंच
लम्बी कूद और उची कूद के लिए अभ्यर्थियों को तीन प्रयास दिया जायेगा |
ऑनलाइन आधारित परीक्षा
फिजिकल में चयनित अभ्यर्थी को ऑनलाइन परीक्षा हेतु बुलाया जायेगा | इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों से कुल 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे | जिनकी संरचना निम्न है |
क्रमांक | विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय |
1 | सामन्य ज्ञान | 20 | 20 | 120 मिनट ( 2 घंटा ) |
2 | प्रारंभिक गणित का ज्ञान | 20 | 20 | |
3 | विश्लेष्णात्मक योग्यता | 20 | 20 | |
4 | समझने और भेद करने की क्षमता | 20 | 20 | |
5 | हिंदी /अंग्रेजी ज्ञान | 20 | 20 | |
6 | कुल | 100 | 100 |
CISF Driver New Vacancy 2025 : आवश्यक दस्तावेज
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भर्ती प्रक्रिया में निम्न प्रकार से दस्तावेजो की आवश्यकता होगी –
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आवेदक का साइन
- 10 की अंक सूचि
- पहचान (आधार कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेंस ,पेन कार्ड )
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- अन्य दस्तावेज
CISF Driver New Vacancy 2025 : वेतन मान
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में आरक्षक /वहान चालक की भर्ती लेवल – 3 की भर्ती है | केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए वेतन 21,700 से 69,100 रु मासिक वेतन के रूप में दिया जायेगा | इसके आलावा समय समय में मिलने वाले भत्ता का हक़दार भी होगा |
CISF Driver New Vacancy 2025 : पंजीयन कैसे करे
सीआई एस एफ भर्ती में आवेदन करने से पूर्व आवेदकों को ऑनलाइन पंजीयन करना होगा | ध्यान रहे जब आवेदक पहली बार cisf भर्ती के लिए आवेदन कर राहा हो उस स्थिति में पंजीयन करना अनिवार्य है | पंजीयन करें के बाद आवेदक को ID और PASSWORD की प्राप्ति होती है जिनसे वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
पंजीयन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निम्न है –
- आवेदकों को सबसे पहले सीआईएसएफ की वेबसाइट में जाना होगा | जिनसे आवेदक होम पेज के सामने आ जायेंगे |
- अब लॉग इन करे पर क्लिक करे | इसके बाद नया विंडो दिखाई देगा जिसमे पंजीयन करे पर क्लिक करे |
- घोषणा को ध्यान पूर्वक पढ़े फिर आगे बढे |
- आवेदक पंजीयन करते समय आपना नाम ,पिता का नाम ,माता का नाम ,जन्म तिथि 10 वी की अंकसूची के आधार पर अंकित करे |
- लिंग और व्यक्तिगत जानकरी दें | मोबाइल न. और ईमेल आई डी डाले | उसके बाद समबिट पर करे | आपका पंजीयन हो जायेगा |
- पंजीयन यूजर आई डी और पासवर्ड आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर में भेज दिया जायेगा |
CISF Driver New Vacancy 2025 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करे
- आवेदक को ऑनलाइन करेने के लिए https://cisfrectt.cisf.gov.in में जाना होगा |
- इसके बाद लॉग इन में क्लिक करे और अपना यूजर आई डी डालकर लॉग इन करे | यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे तो उनसे पहले आपको पंजीयन करना होगा |
- पंजीयन में दी गयी सम्पूर्ण जानकारी ऑनलाइन आवेदन पत्र में अंकित हो जायेगा | यह स्थाई जानकारी है |
- इसके बाद आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता को अंकित करना होगा |
- मांगे गए दस्तावेजो को आपलोड करे | जैसे जाति ,निवास ,अंकसूची ,आधार कार्ड आदि
- एक बार पूर्ण रूप से जाँच करने के बाद फाइनल संबित करे |
- आवेदन शुल्क का भुगतान करे | ( आवेदन शुल्क की जानकारी आको ऊपर डी गई है )
- अब फाइनल समबिट बटन पर क्लिक करे और आवेदन की हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखे |
CISF Driver New Vacancy 2025 : महत्वपूर्ण लिंक
ऑफिसियल वेबसाइट | |
नोटिफिकेशन | |
ऑनलाइन आवेदन लिंक |
Pwstudy.in आपने पाठको के लिए उचित और सही जानकारी प्रस्तुत करता है | हमारा उदेश्य अपने पाठको तक सहकारी नौकरी से सम्बंधित जानकरी पहचानी है | यदि हमारा लेख आपको पसदं आया है तो निचे कमेंट box में कमेंट जरुर करे | Thanks – ! |
1 thought on “CISF Driver New Vacancy 2025 : CISF नई भर्ती 2025 सम्पूर्ण जानकारी |”
Very nice information